विधायक अशोक रोहाणी ने जनसमस्याओं के निराकरण हेतु की समीक्षा बैठक

जबलपुर दर्पण । कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने कैंटोनमेंट क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कैंटोनमेंट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए कैंटोनमेंट क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बंद एवं क्षतिग्रस्त बोरिंगों की तत्काल मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। कैंटोनमेंट क्षेत्र की जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार, मानसून पूर्व नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई, करौंदी कुआँ मेन रोड एवं कुण्डे (झरना) करौंदी की खराब मोटरों को बदलने के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 04 स्थित काली माई मंदिर के पास सड़क के डामरीकरण तथा वार्ड क्रमांक 03 की गली क्रमांक 21 एवं 23 में पुलिया के पुनर्निर्माण व जलभराव की स्थिति के निराकरण हेतु आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष द्वय आशीष राव एवं सौरभ गोयल, संजय जैन, सुंदर अग्रवाल, अजय पदम, संजय कपूर, ज्योतिराम रेड्डी विकास बावरिया, बलराम बालमीकि आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



