जबलपुर दर्पण
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में केसरवानी दंपत्ति का चयन

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दन्त चिकित्सकों की भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, उक्त आयोजित परीक्षा का परिणाम साक्षात्कार के बाद घोषित किया गया जिसमें जबलपुर के दंत चिकित्सक डॉ.पुष्पराज केसरवानी की वरीयता सूची में 13वां स्थान और उनकी पत्नी डॉ.वंदना केसरवानी को 30 वां स्थान प्राप्त हुआ है और उनका चयन हो गया है। डॉ. पुष्पराज केसरवानी, मथुरा विहार कॉलोनी जबलपुर के जवाहरलाल केसरवानी के पुत्र हैं जबकि डॉ .वंदना केसरवानी, विजयराघवगढ़ निवासी सुदर्शन प्रसाद गुप्ता की पुत्री हैं।




