छावनी क्षेत्र में साप्ताहिक जनसुनवाई व्यवस्था लागू करने दिया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने ज्ञापन देकर छावनी परिषद प्रशासन से मांग की है कि छावनी क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सप्ताह नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए। इस जनसुनवाई में ब्रिगेडयार साहब,मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहें, जिससे नागरिकों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका निराकरण किया जा सके।
संगठन का कहना है कि वर्तमान में छावनी क्षेत्र में निर्वाचित पार्षदों के चुनाव नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण आम नागरिकों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने और उनके समाधान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर डॉ. अजय वाधवानी, एड आशीष त्रिपाठी, एड भावना निगम, डा अभिषेक जैन, एड आशुतोष चतुर्वेदी, एड रोशन मंध्यानी, एड अमित खत्री, डा आशीष डेंगरा, डा आनंद बरहरानी, डा कमल विश्वास, डा श्रीकांत साहू आदि उपस्थित रहे।



