जबलपुर दर्पण
बिरसा मुंडा के पुण्य दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजेंद्र रज्जू सराफ एवं जिला अध्यक्ष नारायण शर्मा के संयोजन में आधारताल चौराहा स्थित महान जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मनोज नामदेव, केशव प्रसाद चौरसिया, वी. हनुमंत राव, पवन बम बम सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, मदन मोहन राय, ओम जायसवाल, शिव मंगल यादव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी एवं वंशजों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



