वर्षा पूर्व अमृत जल की पाइप लाइन के ऊपर डामलीकरण की मांग

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अमृत जल योजना के अंतर्गत ग्वारीघाट से लेकर रांझी तक बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन का कार्य जिस गति से चल रहा है उसे देखकर लगता है वर्षा काल में बहुत बड़ा हादसे का सबब बन जाएगा। जगह-जगह पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो दुर्घटना को न्योता दे रहे है। जहां पर पाइप लाइन डाली गई है उसके ऊपर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बरसात में अगर पानी गिरेगा तो वह धस जाएगी और हादसा कभी भी हो सकता है कच्ची रोड होने से धूल,डस्ट का गुबार आसपास के रहने वाले व गाड़ियों से चलने वाले चालकों का दमा की बीमारी होने की संभावना बनी हुई है स्टेशन से लेकर कांच घर,जीसीएफ स्टेट चुंगी चौकी तक अराजकता की स्थिति बनी हुई है व्यापारी बुजुर्ग और बिमार जन इस रोड से काफी पीड़ित है केवल कागजों में बताया जा रहा है कि हम महानगर की ओर बढ़ रहे हैं परंतु वास्तविकता बहुत परे है उप नगरी रांझी होकर कांचघर से रेलवे स्टेशन हाई कोर्ट, कलेक्ट्रेट और अन्य उपयोगी जगह पर जाने का मुख्य मार्ग है।जो पूरे शहर को जोड़ता है वह आज खस्ता हाल में है बरसात का मौसम को देखते हुए कोई जनहानि ना हो इस हेतु जिला प्रशासन और नगर निगम से चुंगी चौकी कांचघर व्यापारी संघ के संजू भोजक, सरमन रजक, एडवोकेट सुधीर शर्मा, डॉ रमा कांत रावत, अतुल गुप्ता, डॉ बालमुकुंद यादव, राजेश पराग विक्की विश्वकर्मा, राजेश मंझार, निक्की बेन, सुनील तिवारी, एडवोकेट अभिषेक शुक्ला, मुकुल यादव, गोपी प्रजापति, दिलीप रैकवार, गगन प्रजापति, राजेश कोल ने जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।



