जबलपुर दर्पण
क्रिश्चियन स्कूल के पूर्व छात्रों का हुआ मिलन कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण । क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्रों के द्वारा मित्र मिलन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी पूर्व सहपाठी व मित्रों ने वर्षों बाद एक दूसरे से गले मिलकर यादे ताजा की। तदोपरांत गीत, गजल, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी सहपाठी मित्रों को मोमेंटम प्रदान किए गये सभी ने मिलकर पुरानी एवं नई यादगार स्वर्णिम अमिट छाप अंकित की। कार्यक्रम में मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन, आनंद पांडे, लक्ष्मी बेन, प्रदीप सराठे, महेंद्र रजक, निजाम भाई, मनोज श्रीवास्तव, आरिफ खान, अनिल पाली एवं मिर्जा बेग सहित बड़ी संख्या में पूर्व सहपाठी उपस्थित रहे।



