जबलपुर दर्पण

नर्मदा नदी के तटों पर अनैतिक गतिविधियों पर लगे रोक, कलेक्टर व एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । सनातन एकता मंच के माध्यम से नर्मदा सेवकों और भक्तों ने मां नर्मदा के घाटों पर बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अशोभनीय कृत्यों पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है।
विगत दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो एवं घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें नर्मदा घाटों पर कुछ लोगों द्वारा अशोभनीय एवं अनैतिक गतिविधियां करते हुए देखा गया है। इसके अतिरिक्त घाटों पर नशाखोरी, शराब सेवन तथा धार्मिक एवं सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत आचरण की शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही हैं, ऐसी घटनाएं न केवल माँ नर्मदा की पवित्रता को आहत करती हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती हैं। यह स्थिति सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है।
बड़ी संख्या में उपस्थित नर्मदा भक्तों ने घाटों पर सूचना बोर्ड एवं जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मर्यादित आचरण के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88