जेडीए से वकीलों को आवास हेतु जमीन आवंटित करने की मांग

जबलपुर दर्पण । जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जबलपुर विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी से भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। अधिवक्ता संघ की ओर से इस आशय का एक ज्ञापन भी उन्हें दिया गया कि जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओ के अंतर्गत जो स्थान नियत है उसमें अधिवक्ताओ के आफिस व आवास हेतु स्थान आवंटित किये जाये। जिसमें जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा कहा गया कि अतिशीघ्र अधिवक्ताओ के हितार्थ प्रस्तुत ज्ञापन को कियान्वयन में लिया जावेगा।
इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार dav तिवारी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमति ज्योति राय, सह-सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेन्द्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र दत्त, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, अनुभव शर्मा शीपू, अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना, मनोज तिवारी अमित कोहली संदीप नामदेव आशीष पांडे मनोज रघुवंशी सज्जन सिंह प्रदीप राठौर मोहम्मद इरफान पंकज नागदेव सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


