विकलांग, वृद्ध और विधवा अपनी पेंशन के लिए काट रहे चक्कर : कांग्रेस

जबलपुर दर्पण । विकलांग, वृद्ध एवं विधवा हितग्राहियों को हर माह मिलने वाली 600 रुपये की पेंशन पिछले 4 माह से नहीं मिल रही है। कांग्रेसजनों ने कहा कि नगर निगम के जोन कार्यालयों से लेकर बैंकों तक विकलांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाएं लगातार चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी पेंशन की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोहन सरकार गरीब, वृद्ध, विकलांग एवं विधवा हितग्राहियों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में परेशान होकर लोग अपने 600 रुपये की पेंशन के लिए भटकने को मजबूर हैं। कांग्रेसजनों ने सवाल उठाया कि आखिर इन गरीबों की पेंशन राशि कहां जा रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के मनोज नामदेव, आशीष तिवारी, अंशित सोनी, युवराज तिवारी, सागर भारद्वाज, श्रीमती सुशीला कन्नौजिया, एडवोकेट श्रीमती भावना निगम, अवदेश गुप्ता, पंकज निगम, सुनील नवेरिया, एडवोकेट रजनीश नवेरिया, आशीष चौकसे सहित कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकलांग, वृद्ध एवं विधवा हितग्राहियों को हर माह मिलने वाली 600 रुपये की पेंशन पिछले 4 माह से नहीं मिल रही है। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांग की कि वृद्ध, विधवा, निराश्रित एवं विकलांग हितग्राहियों की पेंशन में किसी प्रकार की हेराफेरी न की जाए तथा समय पर उनके खातों में राशि पहुंचाई जाए।



