संत अलॉयसियस महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित

संगीत विद्या के सार्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम का हुआ समापन
जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्ववारा दिनांक 12 सितंबर से 28 सितंबर तक संचालित संगीत विद्या पर पंद्रह दिवसीय सार्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय में दीप प्रज्जवलन , संगीत की देवी मॉ सरस्वती की वंदना से किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहभागियों को संगीत के प्रदर्शन के विभिन्न अवसरों में सहभागिता हेतु उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना तथा संगीत की बारीकियों के सहज ज्ञानयुक्त विश्लेषण द्वारा उनकी रचनात्मकता का विकास करना था । कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ . तापसी नागराज द्वारा कोर्स की उपयोगिता , महत्ता बतायी गयी तथा मीता अग्रवाल द्वारा उद्देश्यों का वाचन किया गया । कार्यक्रम में सहभागियों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता करते हुए संगीत विद्या की बारीकियों को सीखा तथा अपनी उलझनों को डॉ . तापसी नागराज से साझा किया । कार्यक्रम में संगीत विद्या के विशेषज्ञों , मुरलीधर नागराज ( बासुरी वादक ) , प्रशांत चौधरी ( फोक गायन ) , शुभंम ( म्यूजीशियन की – बोड ) द्वारा संगीत की बारीकियों के सहज ज्ञानयुक्त विचारों से सहभागियों की रचनात्मकता का विकास किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . फा . वलन अरासू जी का कुशल मार्गदर्शन तथा एवं डॉ . किरण मिश्रा का विशिष्ट एवं डॉ . रोशन सोंधिया , डॉ . जरीन बक्श , डॉ . सुशमा पिल्ल , सीमा पोटफोडे हरीश दुबे , सुश्री नेहा नागदेव , वीरेन्द्र चुटेलकर , रेव्ह सोमी जेकब , रेव्ह एलेक्जेनडर का सहयोग सराहनीय था ।



