कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण।कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनोआरोग्य, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर भारत माता का पूजन एवं राष्ट्रगान कर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम के संचालक मुकेश कुमार सेन मानस शास्त्री ने बताया कि किस प्रकार 25 वर्ष पूर्व कारगिल के युद्ध मे भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी और अपनी मातृभूमि की रक्षा की थी. जिस प्रकार हमारे वीर सैनिक देश की रक्षा करतें हैं उसी प्रकार हम सभी का कर्तव्य है समाज मे व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर देश की रक्षा करें.
आज हमारे समाज मे नशा रुपी आतंकवाद ने अपनी जड़े जमा ली हैं और हमारा समाज खासकर युवा वर्ग जो राष्ट्र का भविष्य होतें हैं नशे की गिरफ्त में फँसते जा रहें हैं. आज हम सबको मिलकर नशे रुपी दानव को समाप्त करना हैं और भारत को एक स्वस्थ, समृद्ध, शिक्षित, शांतिपूर्ण राष्ट्र बनाना हैं.अंत में सभी ने नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा की.
इस अवसर पर दिलीप श्रीवास, डॉ आजाद कुशवाहा, मुकेश कुमार सेन, संतोष अहिरवार, मुकेश अहिरवार उपस्थित रहे.



