जबलपुर दर्पण

उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने ग्रीन सिटी को दी ग्रीन रोड की सौगात

जबलपुर दर्पण । उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत ग्रीन सिटी में 3 करोड़ की लागत से ग्रीन रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया,भूमिपूजन में प्रमुख रूप से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,एम आई सी विवेक राम सोनकर, अंशुल यादव एवं पार्षद मोनिका सिंह,मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय की उपस्थित रही। इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा में प्रवेश द्वार खोलना और उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी देना मेरी प्राथमिकता में रहा है जिसके लिए पहले दिन से ही कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे हैं इसके पूर्व दीनदयाल चौक से फटाखा बजार तक करीब 4 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण पहले ही करवाया एवं अब उसकी अगली कड़ी में लगभग 3 करोड़ की लागत से दीनदयाल वार्ड अंतर्गत ग्रीन सिटी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ग्रीन रोड का निर्माण करने जा रहे हैं जिसमें M40 cc डबल रोड एवं नाली, डिवाइडर, पेवर ब्लॉक पथ वे,स्ट्रीट लाइट, डेकोरेटिव लाइट एवं पौधे सहित सुंदर रोड बनाई जाएगी। विधायक डॉ पाण्डेय ने बताया कि सम्पूर्ण उत्तर मध्य विधानसभा में 178 रोड का निर्माण किया जा रहा है हनुमानताल और माढ़ोताल तालाब को स्वच्छ और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है, बड़ी संख्या में विद्युत केबलीकरण का कार्य किया जा रहा है। गीन सिटी में इस आदर्श रोड को बनाया जा रहा है इसलिए इसका नाम हमने ग्रीन रोड ही रखा है ये बहुत ही सुन्दर और व्यवस्थित रोड बनने जा रही है, इसके लिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय जी की सक्रियता, विजन और विकासोन्मुखी सोच के साथ नगर निगम जबलपुर कदम से कदम मिलकर प्रत्येक विकास कार्य में सहभागी है और जहां जहां भी जनता के हित की और शहर के विकास की बात होगी हम हमेशा आगे बढ़कर कार्य करेंगे,आज ग्रीन रोड का भूमिपूजन हुआ है इसके लिए मैं माननीय विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय जी और समस्त क्षेत्रीय जनों को शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान पार्षद सोनिया सिंह,लवलीन आनंद,दिलीप पटेल,राजेश तिवारी,रवि मोहन संतोषी, पुष्पेंद्र सिंह,कारण सिंह आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88