खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

न्यू रामनगर सिद्ध शनि धाम में विशाल भंडारे का आयोजन।

जय जय जय शनि देव।
न्यू रामनगर सिद्ध शनि धाम में विशाल भंडारे का आयोजन।
जबलपुर। न्याय के देवता सूर्यपुत्र शनिदेव की जिस पर कृपा हो जाए।वह राजा बन जाता है, उसकी जिंदगी के सारे दुख दूर हो जाते हैं। लेकिन भगवान शनिदेव की जिस पर वक्त दृष्टि पड़ जाए, उसे राजा से भिखारी बनते देर नहीं लगती।
भगवान शनि देव न्याय के देवता हैं इसलिए अगर आप शनि की भक्ति करते हैं तो कृपया करके अपने कर्मों को न्याय की परिधि के भीतर ही रखने की कोशिश करें वरना शनिदेव के दंड से कोई नहीं बचा सकता क्योंकि भगवान शनिदेव कभी भी अन्याय करने वालों का साथ नहीं देते बल्कि उनकी पोल खोल कर सामने रख देते हैं और उन्हें दंड देते हैं। कुछ ऐसा ही उपदेश, पंडित नितिन शर्मा के द्वारा इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को दिया गया।
न्यू राम नगर सिद्ध शनि धाम में सुनिल भाई द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सिद्ध शनिधाम समिति के सदस्य, नितिन महाराज, मोनु नामदेव, रंजीत, सतीश भाई, सुनिल प्रेम, चंदन संसोरिया, अर्जुन, आशीष एवं शनि धाम समिति के बाकी सदस्य मौजूद रहे। कोविड-19 का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की आराधना की। उनका आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page