खेत की बाड़ी में लगी मिली गांजे की खेप

कटनी दर्पण। पुलिस अधीक्षक कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद द्वारा चलाये गये मादक पदार्थ अभियान एवं दिशा निर्देश एंव मार्ग दर्शन में दिनांक 17.07.21 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कि ग्राम बिजौरी टोला का संदेही जय सिंह पिता सतई सिंह गौड उम्र 60 साल जो अपने घर के पीछे खेत में कुछ हिस्से में बाडी लगाकर हरे मादक पदार्थ गांजा जैसे पौधे लगा रखा है जो निरीक्षक अर्चना सिंह के नेतृत्व पर हमराह स्टाफ उप निरी . हरदयाल सिंह आर , मंजय यादव , जागेश्वर कुंजाम , पंकज सिंह , अजय सिह को लेकर ग्राम बिजौरी टोला जाकर घेराबंदी कर दविश दी गई जो जय सिंह गौड के घर के पीछे खेत के कुछ हिस्से में लगे हरे मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधे छोटे बडे कुल 91 नग जप्त किया गया है जो कुल किमती 111000 / – रूपये है उक्त आरोपी के विरूद्ध अपरध कमाक 248/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी . हरदयाल सिह आर , अजय धुर्वे मंयज यादव जागेश्वर कुंजाम पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा है ।



