जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइल

चेहरे पर खुशियों के रंग ला रहा है, केयर बाय कलेक्टर।

चेहरे पर खुशियों के रंग ला रहा है, केयर बाय कलेक्टर।

पीड़ित परिवार को मिली संबल योजना की राशि।

जबलपुर। नीति नियंता कितनी योजनाएं बनाएं। अगर उन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाए। तब ही उसका फायदा आम नागरिक तक पहुंचता है, और कुछ ऐसा ही सार्थक प्रयास, जबलपुर शहर में देखने को मिल रहा है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के प्रयासों से शुरू किया गया। केयर बाय कलेक्टर, लोगों के चेहरे पर खुशियों के रंग ला रहा है।
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब के तर्ज पर केयर बाय कलेक्टर जिले में बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। जिसके फल स्वरुप आम नागरिकों की शिकायतों का तात्पर्य निराकरण हो रहा है संबल योजना की राशि विगत 9 माह से ना मिलने से परेशान सोनल सोनी ने केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सएप नंबर 75879 70500 पर मैसेज करते हुए बताया कि 19 नवंबर 2024 को एल्गिन हॉस्पिटल में मुझे पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। जिसके लालन पालन करने के लिए आवश्यक चीजों की जरूरत आन पड़ी।मुझे संबल योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि तत्काल राशि परिवार को पहुंचाई जाए जिसके फलस्वरुप सोनल सोनी के भारतीय स्टेट बैंक खाते में ₹11000 की राशि स्थानांतरण की गई। राशि मिलने पर सोनी परिवार ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page