केंद्रीय कर्मचारियों ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग

जबलपुर दर्पण । ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के तत्वावधान में हजारों केंद्रीय कर्मचारियों ने 7 अक्टूबर को सतपुला में आयोजित कार्यक्रम में आसमान में गुब्बारे छोड़कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
फेडरेशन के राष्ट्रपति डॉ. मंजीत सिंह पटेल के आवाहन पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अपने रोष और मांगों का प्रतीकात्मक संदेश प्रधानमंत्री तक पहुंचाया। कर्मचारियों की मुख्य मांगें थीं—
- एनपीएस/यू.पी.एस. स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
- आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन किया जाए।
- आयुध निर्माणियों का निगमकरण रद्द किया जाए।
फेडरेशन के मुख्य संयोजक राकेश राय दिल्ली में केंद्रीय मीटिंग में शामिल हुए और पेंशन सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास के समक्ष एनपीएस और यूपीएस की खामियों को रखा। पेंशन सेक्रेटरी ने आश्वासन दिया कि आगामी समय में यूपीएस में सुधार किया जाएगा या इसे स्क्रैप किया जाएगा। राकेश राय ने कहा कि यदि सरकार यूपीएस को पुरानी पेंशन जैसी नहीं बनाती है, तो संघर्ष जारी रहेगा और 9 नवंबर को सभी केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों द्वारा दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर फेडरेशन के कन्वेनर मनीष पाण्डे, मुख्य संयोजक राकेश राय, संयोजक मुकेश कुमार, सह संयोजक संतोष शर्मा, तथा राकेश रजक, लक्ष्मी पटेल, संतराम रजक, मुरारी लाल मीणा, हिमांशु कुमार, सिद्धार्थ ठाकुर, अभिषेक साहू, जितेंद्र प्रजापति, राजेश कुशवाहा, शिवकुमार, मृगेंद्र कुशवाहा, मनीष चौरसिया, राजेश जांभोलकर, आशीष रंजन सहित हजारों केंद्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
फेडरेशन ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठित संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।


