जबलपुर दर्पण

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों से हटाए गए अवैध कब्जे

जबलपुर दर्पण । शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाया गया।
अपर आयुक्त अरविंद शाह के मार्गदर्शन और अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से के कुशल नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के उन हिस्सों को लक्षित किया जहाँ अस्थायी दुकानों और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से ने बताया कि आज छोटी लाइन फाटक से शुरू होकर शारदा चौक, सूपाताल, पिसनहारी मढ़िया और मेडिकल तिराहा होते हुए पुनः त्रिपुरी चौक तक टीम ने मार्च किया। मालवीय चौक से गोलबाजार और गोलबाजार से रानीताल होते हुए बड़ा फव्वारा तक सड़कों के किनारे लगे अवैध शेड और ठेलों को हटाया गया। साकेत धाम पहुंच मार्ग, सुहागण आभूषण से रानीताल स्टेडियम और छोटी लाइन से 10 मिनट चौराहा तक मार्ग के दोनों ओर से अस्थायी अतिक्रमण साफ किया गया।

मौके पर जप्ती और प्रशासन की सख्ती-कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों द्वारा सड़क सीमा के बाहर रखे गए सामान को निगम की टीम ने जप्त कर लिया। अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से ने बताया कि अस्थायी रूप से मार्ग अवरुद्ध करने वालों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद आज यह सख्त कदम उठाया गया।

कार्यवाही के समय सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान, संबंधित थाना गोरखपुर, गढ़ा का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की जप्ती और जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88