जबलपुर दर्पण

नागा घाटी में दुर्घटना को रोकने के लिए बनाए गए स्थाई स्पीड ब्रेकर

बरेला जबलपुर दर्पण । शारदा मंदिर के निकट नागा घाटी में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और बेलगाम वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए एन एच ए आई द्वारा स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं जिसके कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में इजाफा न हो सके। स्थानीय ग्राम पंचायत रिछाई। के सरपंच आशीष शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एन एच ए आई को नागा घाटी में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घाटी में विश्वविद्यालय के समीप दो-तीन जगह स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु सुझाव दिए थे जिस पर एन एच ए आई के रिंग रोड प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू द्वारा सुझावों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ ही घाटी पर ब्लिंकर लगाए गए हैं। इसके कारण आने वाले वाहनों को दूर से ही यह समझ में आ जाता है कि घाटी में टर्निंग पॉइंट पर वाहनों की गति कम करना है। ज्ञात होवे कि नागा घाटी में आए दिन दुर्घटनाओं की खबर आती रहती है यह स्थान दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुका है इस संबंध में एन एच ए आई के रिंग रोड प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं हाईवे पर सुरक्षित यात्रा विभाग का मुख्य उद्देश्य रहा है जिस पर निरंतर काम किया जा रहा है ताकि यात्री सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88