जबलपुर दर्पण

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कछपुरा संभाग में बकाया टैक्स वसूली के लिए गैस गोदाम सील

जबलपुर दर्पण । नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली के अभियान को तेज करते हुए कछपुरा संभाग में एक बड़ी कार्रवाई को नगर निगम द्वारा अंजाम दिया गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के पालन में, निगम की टीम ने लंबे समय से टैक्स न भरने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
2.60 लाख की वसूली के लिए तालाबंदी
संभाग क्रमांक 02 कछपुरा के अंतर्गत मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में बड़ी कार्रवाई की गई। यहाँ स्थित बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर संपत्ति कर की राशि बकाया थी। इस संबंध में संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि संपत्ति पिन नंबर 1000495595 श्री दिलीप बघेल पर कुल 2,59,445 रुपये का टैक्स बकाया था।
श्री सिंह ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद राशि जमा न किए जाने पर, संभागीय टीम ने मौके पर पहुँचकर गोदाम को सील कर दिया।
राजस्व संग्रहण पर निगम का फोकस
निगमायुक्त ने निर्देशित किया है कि शहर के विकास कार्यों के लिए समय पर टैक्स का भुगतान अनिवार्य है। इसलिए सभी लोग वसूली कार्यों पर विशेष जोर दें।
निगमायुक्त की अपील
निगमायुक्त ने सभी करदाताओं और व्यवसायियों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कारवाई से बचने समस्त बकाया करों की राशि जमा कर निगम प्रशासन को कृपया सहयोग करें और निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88