नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

जबलपुर दर्पण । नगर निगम द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त अरविंद शाह और अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के रांझी में दर्शन तिराहा में बप्पा स्वीट्स के सामने अतिक्रमण को अलग किया गया, एस.बी.आई. चौक से ठेले टपरे को अलग किया गया, मदन महल चौक के सामने, सिविक सेंटर, कटंगा से एक सड़क पर अवैध पार्किंग में कार को जब्त किया गया। छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है। साथ अतिक्रमण न करने के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन अभियान भी चलाया जा रहा जिससे, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे ओर आवागमन में आम नागरिकों को राहत मिले। कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं सहयोग प्रदान किया गया।



