जीआईएफ के आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी का समापन

जबलपुर दर्पण। आज़ादी का अमृत महोत्सव के गौरवशाली अवसर पर भारत सरकार का उद्धम, रक्षा मंत्रालय यंत्र इंडिया लिमिटेड की महत्वपूर्ण इकाई ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर जीआईएफ द्वारा निर्मित विविध आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी विगत 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक लगाई गई जो आकर्षण केंद्र बनी रही । रविवार साप्ताहिक अवकाश की वजह से संस्कारधानी वासी, नगर में स्थापित कई शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी अपने परिवार जनों के साथ, वही स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रादर्शनी देखकर डिफेंस फैक्ट्रियों की क्षमताओं, और कार्य कुशलता की पर संतोष जाहिर करते हुए सराहना की। अनिल शुक्ला, सहायक जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शित आयुध उपकरणों के बारे में सुशील डोंगरे, अतुल सिंह, ने जानकारी प्रदान दी । जीआईएफ महाप्रबंधक राजीव कुमार के संरक्षण एवं राजाराम सलके, उप महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में आयोजित आयुध प्रदर्शनी सानन्द सम्पन्न हुई । आयोजन समिति जीआईएफ ने नगरवासियों, स्कूल, कॉलेजो एवं व्हीकल फैक्ट्री प्रबंधन के विशेष सहयोग के लिए आभार प्रदर्शित किया है ।



