मानव अधिकार आयोग के नाम से चलने वाले संगठनों की हो जॉच

मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
मण्डला। गुरूवार को जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है इस ज्ञापन में जिलें में मानव अधिकार आयोग के नाम से चल रहे संगठनों की जॉच करने की मांग की गई है ज्ञापन में उल्लेख है कि मानव अधिकार आयोग से मिलते-जुलते नामों से दर्जनों संगठन सक्रिय हैं जिनके पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने आप को मानव अधिकार आयोग से जोड़ कर बता रहे हैं वहीं इनके वाहन आदि में भी पदनाम लगा हुआ है। इन संगठनों की सम्पूर्ण जॉच की मांग पत्रकारों ने की है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त विषय को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी, नीरज अग्रवाल, इस्माइल खान, विवेक अग्रिहोत्री, चन्द्रेश खरे, सावन सिंह ठाकुर, मंगल सिंह ठाकुर, विनय शांडिलकर, हरवंश सिंह ठाकुर, विजय अग्रवाल, आकाश रघुवंशी, साकिर खान, प्रशांत पटैल, एसपी तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास, आलोक जैन, शम्भु शुक्ला, पवन राय, पंकज कटारे, अजीत पटैल सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।



