मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चिमनाखारी में दो दिवसीय बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सिवनी जबलपुर दर्पण । बरघाट विकासखंड के ग्राम चिमनाखारी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय विशाल बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के दूसरे चक्र के दौरान रविवार, 2 नवंबर को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।इस आयोजन की अध्यक्षता बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद बालाघाट-सिवनी श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’, केवलारी विधायक रजनीश ठाकुर, नगर परिषद बरघाट अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, नगर पालिका सिवनी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, तथा पूर्व विधायक केवलारी राकेश पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्रतियोगिता के प्रथम चक्र का आयोजन शनिवार, 1 नवंबर को संपन्न हुआ, जबकि दूसरे चक्र का समापन रविवार, 2 नवंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर पारंपरिक ग्रामीण खेल भावना का आनंद ले रहे हैं।



