बंधन बैंक स्थापना के 10 वर्ष हुए पूर्ण: 200 करोड़ की हुई शाखा

सतना जबलपुर दर्पण।
बंधन बैंक स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कृष्णा नगर शाखा में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार, विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, कैट अध्यक्ष अशोक दौलतानी , कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक प्रदीप गौतम एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणपति श्री गणेश भगवान का पूजन आरती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैंकिंग क्षेत्र में बंधन बैंक के बढ़ते कदम: महापौर योगेश ताम्रकार मुख्य अतिथि महापुर योगेश ताम्रकार ने कहा कि मुझे आज बंधन बैंक के 10 वर्ष पूर्ण होने पर अत्यंत हर्ष हो रहा है 10 वर्ष पूर्व शाखा का शुभारंभ हुआ और नागरिकों का विश्वास अर्जित करने में बंधन बैंक सफल रही किसी का नतीजा है कि इतने कम समय में बंधन बैंक 200 करोड़ की ब्रांच हो गई।
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि लगन निष्ठा ईमानदारी के साथ किया गया कोई भी कार्य निष्फल नहीं होता इसी का उदाहरण है बंधन बैंक वह यहां के समस्त स्टाफ की मेहनत के बदौलत यह मुकाम अर्जित किया है।
बंधन बैंक बचत खाता एक फिक्स्ड डिपॉजिट में सर्वाधिक ब्याज देता है: प्रदीप गौतम शाखा प्रबंधक कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक प्रदीप गौतम ने की अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बंधन बैंक बचत खाता एक फिक्स्ड डिपॉजिट में सर्वाधिक ब्याज देता है और सतना मार्केट में बिगड़ 10 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है हमारे सम्मानित नगर वासियों के सहयोग प्रदान करने के लिए और विश्वास अर्जित करने के लिए बंधन बैंक की ओर से हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि बैंकिंग सेक्टर में सर्वाधिक फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज से मार्केट में एक नई हलचल के कारण ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नगर मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर योगेश ताम्रकार कैट के अध्यक्ष अशोक दौलतानी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, मनोहर वाधवानी, राजेश सराफ, अभिषेक जैन, वेद मोगिया, उप शाखा प्रबंधक अजय गौतम, मनीष सिंह बघेल, हर्षिता दौलतानी, योगेंद्र कुशवाहा, हामिद राजा, सुशील तिवारी, ककईया जरीन एवं समस्त स्टाफ बैंक के ग्राहक भारी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहे।



