मणिपुर हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कैंडल मार्च निकालकर गोंड समाज महासभा ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । गोंड समाज महासभा के जिलाध्यक्ष कोमल कोरचे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि समाज के बैनर तले समाज के विभिन्न संगठन आकाश, आदिवासी विकास परिषद,भीम आर्मी,जीएसयू, चौधरी महासभा, सभी एससी-एसटी ओबीसी के संयुक्त तत्वावधान में मणिपुर में विगत कई दिनों से हो रही वीभत्स घटनाएं आदिवासी महिलाओं को नग्न कर जुलूस निकालना बलात्कार गैंगरेप हत्या करना घर जलाना सैकड़ों लोगों की हत्याऐ की जा रही है आजादी के बाद जितने भी दंगे हुए हैं मणिपुर की घटनाओं ने सबको पीछे छोड़ दिया है यह सब मणिपुर राज्य सरकार दंगा हत्या बलात्कार गैंगरेप को रोकने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें मणिपुर राज्य में शांति व्यवस्था बाहली आदि की मांग को लेकर रांझी बंडा पत्थर से आज बड़ी संख्या में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और रांझी थाने पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, राज्य पाल मणिपुर,मानव अधिकार आयोग , महिला आयोग, जनजाति आयोग, के नाम रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू जी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर कोमल कोरचे, राजेन्द्र सिंह तेकाम, योगेश चौधरी, सुखदेव झारिया, मुकेश बट्टी,नरेश कुलस्ते, बालकृष्ण उइके,सेवल परतें, मुन्ना मरावी, प्रेमलता सैयाम,शिवानी, अनामिका पुट्टे,प्रदीप चौधरी, सुभाष खंडारे,गवेन्द्रे उरेती,क्रांती मरावी, महेश बट्टी, राजेश जामुलकर,मुरारी मीणा,पवन बरकडे,महेश परस्ते, मुन्ना परस्ते,राहूल चौधरी,सेवाराम बकरडे, देवेन्द्र चौधरी,गुलाब चौधरी,महेश जाटव, सुरेन्द्र रघुवंशी,प्रीति ठाकुर, गायत्री मरावी, रामबती तेकाम, गुलशन बेन मुकेश दहायक,सुरेंद्र चौधरी मुकेश मरापे गेंदालाल अहिरवार घनश्याम यादव शरद मरावी अनिल इनवाती अमित मरावी बसंत ठाकुर सुनील सरयाम अशोक गौतम हल्के राम अमिताभ परस्ते सुकरत परस्ते, प्रहलाद उइके राधेश्याम वरकडे करण धुर्वे आदि उपस्थित रहे जिन्होंने ज्ञापन में के माध्यम से उक्त घटना के आरोपी यो दंगाईयों बलात्कारियों परकडी से कड़ी दण्डात्मक व देशद्रोह का मुकदमा कायम किया जाकर दण्डित किये जाने की मांग की है।



