महीनों से नहीं उठाया कचरा बदबू से परेशान है रहवासी

जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर का मामला
डिंडोरी/समनापुर।जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर में स्वच्छ भारत अभियान की झलक कहीं नहीं दिख रही है, चारों तरफ कचरे के ढेर लगे नजर आ रहे हैं। महीनों से कचरे का उठाव पंचायत द्वारा नहीं कराया गया ,जिससे कचरे के ढेर से बदबू निकलने लगी है, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हैं, साथ ही आवारा मवेशी भी कचरे के ढेर में मुंह मार रहे हैं, जिससे घातक बीमारी होने की आशंका भी मवेशियों पर बनी हुई है। बताया गया कि कचरे से निकलने वाली बदबू से स्थानीय ग्रामीणों को भी बीमारी हो सकती है, बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कचरे के ढेर को हटाने के लिए ठोस पहल नहीं किया जा रहा, जिस कारण दिनों दिन कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं, कचरे के ढेर से छुटपुट अनहोनी होना भी सामने आती ही रहती है,फिर भी पंचायत की जिम्मेदारों द्वारा महीनों तक कचरे के ढेर को नहीं हटाया जाता, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। गौरतलब है कि सिहारे कंपलेक्स के पास लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिसे हटाने पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है,जिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द महीनों की लगे कचरे के ढेर को हटाने की मांग की है।



