उमरिया दर्पण

उमरियापान में नवमी पर भव्य जवारा विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

सतीश चौरसिया उमरियापान । चैत्र नवरात्र के पावन पर्व उमरियापान सहित क्षेत्र में अपार श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ । नौ दिनों तक चले पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के बाद नवमी के दिन भव्य जवारा विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए । “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा नगर भक्तिमय हो गया ।

नवरात्र में धार्मिक आयोजन की धूम-पूरे नवरात्र के दौरान उमरियापान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मां की आराधना विधि-विधान से की गई । घर-घर और मंदिरों में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती के आयोजन हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा ।

जुलूस बना आकर्षण का केंद्र-नवमी की संध्या को बड़ी माई मंदिर, खेर माता मंदिर,कड़ेरे देवालय, चंडी माता मंदिर सहित विभिन्न देवालयों से विशाल जुलूस निकाला गया । जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ विसर्जन स्थल तक पहुंचा । जवारा कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर जवारा कलश रखकर कतारबद्ध चल रही थीं । महाकाली का रौद्र रूप: जुलूस का मुख्य आकर्षण महाकाली के रूप में सजे कलाकार रहे । हाथ में खप्पर लिए नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । भक्ति में लीन श्रद्धालु जगह-जगह भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए । बाहरी क्षेत्रों से आए हजारों लोगों के कारण पूरे नगर में मेले जैसा माहौल रहा ।

प्रसाद वितरण से बढ़ी सेवा भावना-नवमी के अवसर पर उमरियापान नगर के विभिन्न स्थानों में न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक और बड़ी माई मंदिर परिसर में भक्तगणों द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया । इस सेवा कार्य में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली ।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद-थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88