सिहोरा नगर में भक्ति भाव के साथ मां जगदम्बा चली विसर्जन को, देर रात्रि तक लगा रहा आस्था का मेला

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मां जगत जननी, मां जगदम्बे काली की प्रतिमा विभिन्न जगहों में स्थापित की गई थीं। नौ दिनों तक माता की उपासना के साथ साथ भक्ति भाव से भजन कीर्तन व ज्वारे मैया के द्वारे श्रद्धालु भक्तगणों का आना जाना लगा रहा। वहीं बाबा ताल शिव मंदिर में मां भद्रकाली की विशाल प्रतिमा के दर्शन और रात्रि 10 बजे रोजाना महा आरती में भक्तों की आपार भीड़ नजर आ रहीं थीं। दसवें दिन शनिवार की रात मां काली, मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य देर रात्रि तक चलता रहा। सिहोरा खितौला में स्थापित माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन हिरन नदी घाट खितौला में विसर्जन का दौर मध्य रात्रि तक चलता रह। मां काली प्रतिमाओ के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उत्तम व्यवस्था के साथ सभी मूर्ति प्रतिमाओं का विसर्जन शांति के साथ सम्पन्न कराया गया।
सिहोरा नगर में भक्ति भाव के साथ मां जगदम्बा चली विसर्जन को, देर रात्रि तक लगा रहा आस्था का मेला – मां भगवती भद्रकाली, मां दुर्गा की पांच प्रतिमा विसर्जन के लिए एक साथ नगर भ्रमण करती हुई। बाबा ताल शिव मंदिर प्रांगण के सामने स्वागत करते हुए बैंड बाजे, आतिशबाजी एवं जय कार के साथ चली विसर्जन को।
सिहोरा में यहां स्थापित की गई थीं चैत्र नवरात्रि में माता की प्रतिमा – बाबा ताल शिव मंदिर में भद्रकाली, आजाद चौक में महाकाली, गाड़ियापुरा में महाकाली, मुंडी टोरिया में माता आदि शक्ति, वर्क शॉप स्थित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर शनिवार को विभिन्न स्वरूपों में मूर्ति प्रतिमाओं का विसर्जन धूम धाम के साथ किया गया।



