खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

तेजगढ़ शा.मा.स्कूल,बाउंड्रीवाल के अभाव में बना:पार्किंग स्थल

जबलपुर दर्पण/जबेरा ब्यूरो,भगवत सिंह लोधी रिपोर्ट। दमोह जिले की तेदुखेड़ा तहसील मुख्यालय में आने वाले ग्राम तेजगढ़ शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पिछले कई वर्षो से स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल न होने के कारण स्कूल परिसर में सप्ताहिक बाजार,कमर्शियल वाहनो की पार्किंग,शाला परिसर में शाम होते ही शराबियों का जमघट लग जाता है। इसके साथ ही शाला परिसर में जुआ मन्ना खेलने वाले की भी कमी नही है।इन सब गतिविधियों की शिकायत स्कूल प्रबंधन एवं विद्यार्थी कई बार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं। उसके बावजूद भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शाला परिसर अपनी दुर्दशा की कहानी स्वयं बता रहा है। विद्यालय के स्टाफ छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल परिसर मैं बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण परिसर मैं साप्ताहिक बाजार के दिन लोग अपने वाहनों को खड़ा कर देते है।,दिनभर स्कूल परिसर में आवारा पशु घूमते रहते है। गंदगी का आलम बना रहता है।वहीं मोहल्ले के लोग अपने घरों का कचरा स्कूल परिसर के पास आम रास्ते में ही डालते है। हवा चलने के साथ ही कचरा उड़कर स्कूल परिसर में चारों और फैल जाता है। इससे स्कूली छात्रों सहित स्टाफ को बहुत परेशानी होती है। विद्यालय की बाउंड्रीवाल के अभाव में प्रतिवर्ष रोपे गए पौधे विकसित होने के पहले ही नष्ट हो जाते हैं। शाम होते ही विद्यालय परिसर सुविधा घर बन जाता है। जहां एक और साफ स्वच्छ विद्यालय बनाने की दिशा में शासन प्रशासन के द्वारा अनेकों कार्य किया जा रहे हैं। वहीं तेजगढ़ माध्यमिक शाला मैं बाउंड्री वाल निर्माण की ओर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष प्रधान ने शासन प्रशासन से विद्यालय में बाउंड्री वाल निर्माण की मांग करते हुए तेजगढ़ थाना प्रभारी के नाम विद्यालय परिसर में वाहन खड़े करने वाले व अन्य शिकायतों पर कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज करवाई जिसके चलते पुलिस के द्वारा शाला परिसर मैं खड़े होने वाले वाहन मालिकों को हिदायत देकर वाहनों को साला परिवार से हटवाने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88