कल्याणी योजना में कन्या विवाह की तरह हुआ घोटाला

कोरोना काल जबलपुर में 2107 और प्रदेश में 21 हजार से ज्यादा विवाह कैसे हुए? जांच कराए सरकार : कांग्रेस
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने सीएजी की रिपोर्ट में संदर्भित कल्याण योजना जिसमें विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए दो लाख की राशि दी जाती है। 21042 विवाह कोरोना काल के दौरान करा दिए गए हैं। जबकि विवाह के ऊपर प्रतिबंध लगा था। इसमें 122 करोड़ की धनराशि खर्च कैसे कर दी गई है। मध्यप्रदेश में मानवीय संवेदनाओं के साथ बनाई गई योजनाओं पर, जिस तरह प्रशासन ने डाका डाला है वह बर्बर युग को याद दिला देता है। एक ही ब्लॉक में 3 हजार शादी करवाने का कांड सिरोंज में पकड़ा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोस्टा ने कहा कि जबलपुर ब्लॉक में 2100 शादी के प्रकरण सामने आए हैं। अब कल्याणी योजना में भी भारी लूटपाट की दुर्गंध आ रही है। कमलनाथ जी की सरकार ने बच्चियों की विवाह अनुदान राशि को सम्मानजनक किया था और एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत लगभग 39000 बच्चियों को सहायता की थी किंतु किस तरह इन मानवीय योजनाओं को भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन ने लूट का जरिया बनाया है यह जांच का विषय है। सरकार इन समस्त विवाह योजनाओं की प्रदेश स्तर पर किसी हाई कोर्ट जज से जांच कराये ताकि सरकार की मानवीय मंशा और भ्रष्ट अधिकारियों की लूटमार से।



