25वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन के परिणाम

जबलपुर दर्पण । 25वी पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के आज द्वितीय दिवस के अंतर्गत हैण्डबॉल खेल में प्रथम सेमीफाइनल मैच जिला बालाघाट और जिला जबलपुर के बीच खेला गया। जिसमें जबलपुर टीम नें बालाघाट टीम को 08-02 गोल से पराजित किया।
किक्रेट का मैच जिला बालाघाट वर्सेज नरसिंहपुर के बीच रेलवे ग्राउण्ड में खेला गया, जिसमें नरसिंहपुर की टीम विजयी रही।
एथलेटिक्स गैम्स में
सायं को वालीबॉल के मैच रेलवे ग्राउण्ड एवं कबडडी के मैच पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में खेले जा रहे हैं।
पुरूष वर्ग 5000 मीटर दौड फाइनल में- प्रदीप सिंह सतना (प्रथम), सूरज सिंह राठौर सतना (द्वितीय), संतोष कुमार मण्डला ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग 200 मीटर दौड फाइनल में- आषीष यादव छिंदवाडा (प्रथम), दुवेन्द्र धुर्वे मण्डला (द्वितीय), आदित्य पारासर सतना ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग 800 मीटर दौड फाइनल में- प्रदीप सिंह सतना (प्रथम), आकाष कुमार सतना (द्वितीय), शैदन सिंह डिण्डौरी ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स गैम्स में महिला वर्ग 200 मीटर दौड़ फाइनल मेंः- दीपाली मोर्य रीवा (प्रथम), ज्योति धामोदिया रीवा (द्वितीय), दिलखुष बालाघाट ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ फाइनल मेंः- रोषनी वडोके रीवा (प्रथम), चंचल कुवंर बालाघाट (द्वितीय), रंजना रावत रीवा ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग लम्बी कूद फाइनल में आषीष यादव छिंदवाडा प्रथम, दुवेन्द्र धुर्वे मण्डला द्वितीय, कमल प्रजापति सतना तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग लम्बी कूद फाइनल में कुसुमलता जबलपुर प्रथम, दीपाली मोर्य रीवा द्वितीय, दिलखुष बालाघाट तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग त्रि-कूद फाइनल में आषीष यादव छिंदवाडा प्रथम, शेखर सोलंकी मण्डला द्वितीय, असलेन्द्र सिंह सतना तृतीय स्थान प्राप्त किया।



