जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

थाना प्रभारी को हटाने कलेक्टर एवं आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस दिया गया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। बरगी विधानसभा अंतर्गत शहपुरा भिटौनी में अराजकता का माहौल बना हुआ है, थाना प्रभारी भी एक विशेष पार्टी के समर्थन में कार्य कर रहे हैं, और उनका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पूरा साथ दे रहे हैं, ऐसे में चुनावी प्रक्रिया कैसे होगी जब पुलिस प्रशासन ही गुंडे बदमाशों का साथ देने लगे..? शहपुरा भिटौनी की वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनिता बर्मन को उनके घर से अगवा कर लिया गया और उन्हें चुनाव से नाम हटवाने की धमकी दी गई, हमारी शिकायत पर जब वे पुलिस को मिली तो पुलिस ने उनका बयान लेने सीधे पाटन ले गई, साथ ही हमको उनसे मिलने नही दिया गया, जबकि हम चाहते थे कि वे प्रत्याशी का बयान अकेले में नही बल्कि हम सभी के सामने ले इस बात को लेकर थाने में धरना दिया गया, हमारे प्रत्याशी पर जबरन दवाब देकर उन्हें नाम वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। यदि उन्हें अपना नाम वापस लेना ही था तो कल तक वे मेरे साथ कलेक्टर साहब के सामने फार्म जमा करने उपस्थित थे फिर अचानक से अगवा कर लिया गया और लगातार धमकी दी जा रही है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर इस क्षेत्र में विशेष सुरक्षा बल तैनाती करे, क्योंकि यहां पुलिस पर जनता का विश्वास उठ गया है ये केवल एक पार्टी विशेष के लिए कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88