जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने आज बुधवार को समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को आम जनता से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा संवेदनशीलता बरतने तथा लोगों की समस्याओं और शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और जबाबदेह प्रशासन देना उनकी हमेशा प्राथमिकता रही है और यहां भी वो चाहेंगे कि सभी अधिकारी इस दिशा में प्रो एक्टिव होकर काम करें। कलेक्टर ने बैठक में साफ किया की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को अनिवार्य तौर पर मौजूद रहना होगा, प्रतिनिधि के रूप में कनिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में पिछले माह जबलपुर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी तथा इस रैंक को और बेहतर करने की अपेक्षा जताई । उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनसुनवाई में भी ज्यादा ध्यान देना होगा और लोगों से प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करनी होगी । कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं शासन से प्राप्त पत्रों का भी जबाब भी समय पर दिये जाने चाहिये। डॉ इलैयाराजा ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश देते हुये अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है । उन्होंने आम जनता को बेहतर प्रशासन देने एक टीम के रूप में काम करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुये अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था को ज्यादा जनोन्मुखी बनाने की दिशा के लिये नवाचारों को भी अपनायें। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सलोनी सिडाना, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा एवं अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88