जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युका महासचिव रिज़वान कोटी ने पौधारोपण कर बनाया जन्मदिवस

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रिजवान अली कोटी के जन्मदिवस पर युका एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित प्रियदर्शनी उद्यान में पौधारोपण किया एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर रिजवान अली कोटी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का मुख्य अंग हैं साथ ही पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं सभी लोगों को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करना चाहिए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए सिर्फ पौधारोपण नहीं बल्कि, इनका संरक्षण भी आवश्यक है इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रॉबिन तिवारी, रघु तिवारी, शफ़ी खान, एजाज़ अंसारी, सुमित खटीक, अदनान अंसारी, अहसान अंसारी, ज़फ़र खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page