जबलपुर दर्पण

सिहोरा जिले की लड़ाई, अब होगी पूरी, काग्रेस कार्यकताओं ने कसी कमर

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर जिले के अधिकार की लड़ाई की शुरुआत शनिवार को अहम बैठक के साथ बनी रणनीति। सर्वसम्मति से निर्णय पारित बीते 22 वर्षों से सिहोरा जिला का दंश झेल रहे सिहोरा वासियों को अब प्रमुखता से कांग्रेस का साथ मिलेगा । वहीं कांग्रेस पार्टी सिहोरा जिला के लिए अब आर पार की लड़ाई अब तेज होंगी। विगत लम्बे वर्षों से जिस अधिकार के लिए नगर वासियों ने अनेकों बार अपनी बात राज्य सरकार के समक्ष रखी। वहीं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों के द्वारा खुले मंचों से सिहोरा जिला की घोषणा एवं झूठे वादे कर चुनाव जीतने की बात कहते कहते कई वर्ष यूहीं बीत गए। अब जिला सिहोरा के लिए सोमवार को काग्रेस पार्टी सिहोरा जिला के लिए प्रदेश के मुखिया एवं राज्यपाल के नाम सिहोरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अपने आंदोलन का शंखनाद करेगी । शनिवार को कांग्रेस पार्टी के सिहोरा जिला आंदोलन के संयोजक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव एवं पार्षद राजेश चौबे के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारीयो की बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि बाबा कुरैशी, सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल ,पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के के कुररिया ,पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि अमोल चौरसिया, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पवन सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात कुररिया की उपस्थित में की गई।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय पारित करते हुए 1अक्टूबर वर्ष 2003 को तत्कालीन कांग्रेस की प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए सिहोरा जिला में कलेक्टर एसपी की पदस्थापना के लिए कांग्रेस पार्टी 1 सितंबर से अपना आंदोलन प्रारंभ करेगी 1 सितंबर को पार्टी राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी । सिहोरा जिला में शामिल क्षेत्र से लगीं हुई सीम बहोरीबंद तहसील के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गर्ग ,मझौली ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, पोंडा ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर पटेल, गोसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल के साथ संबंधित ब्लॉकों के काग्रेस पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88