जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही प्रकरणों का गया निराकरण : निगमायुक्त

जबलपुर दर्पण। सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर 8 महिनों में पहली बार नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 89.65 प्रतिशत की रैंकिंग प्राप्त की है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 3 हजार 7 सौ 85 शिकायतों में से 3 हजार 2 सौ 30 (लगभग 52 प्रतिशत) शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है। नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं साकारात्मक निराकरण किया गया और निराकरण की कार्रवाई में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित अन्य शहरों को भी रैंकिंग में पीछे छोड़ा है।
अपर आयुक्त वित्त महेश कुमार कोरी एवं सी.एम. हेल्प लाइन की प्रभारी तथा सहायक आयुक्त अंकिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह जून 2022 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अभी तक यह पहला मौका है, जब नगर निगम को वेटेज स्कोर के आधार पर 89.65 प्वाइंट प्राप्त हुए हैं, यह निगम के लिए उपलब्धि है।

श्रीमती जैन ने बताया कि सभी शिकायतों के निराकरण के लिए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ एवं अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी के द्वारा सही दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गए, जिसके परिणाम स्वरूप नगर निगम जबलपुर द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब आगे भी इसी प्रकार रैंकिंग में और सुधार लाने तथा उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने की दिशा में टीम भावना से और अधिक मेहनत करेगें और जबलपुर को अच्छी रैंकिंग दिलाने का प्रयास करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88