जबलपुर दर्पण

वरिष्ठ नागरिक परिषद का मिलन समारोह उत्साह पूर्वक सम्पन

जबलपुर दर्पण । भारत सरकार,रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा संस्थान, आयुध निर्माणी संगठन से रिटायर्ड कर्मचारियों, अधिकारियों के वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर का वार्षिक मिलन समारोह,भंवरताल गार्डन जबलपुर में राष्ट्रीय रिटायर्ड एम्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल कुमार विश्वास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। परिषद के सचिव दिव्यकान्त निगम, संगठन सचिव अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष गुरमुखदास,ने काजल विश्वास व सभी वरिष्ठ सदस्यों का, तिलक लगाकर शॉल श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अनिल शुक्ला संगठन सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल विश्वास ने 2026 के कलेंडर का विमोचन कर समस्त वरिष्ठ सदस्यों को उपहार भेंट करते हुए परिषद की सकारात्मक कार्यशैली पर हर्ष प्रकट किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह तोमर, डी पी यादव, जी पी विश्वकर्मा, संतोष पवार, पूरन झरिया का भी स्वागत किया गया। वही दिव्यकान्त निगम ने परिषद की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे सभी ने खूब सराहा। कोषाध्यक्ष गुरमुखदास ने आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल शुक्ला व आभार प्रकट संतोष पवार ने किया। इस अवसर पर ओ पी सिंह, प्रमोद दुबे, पी एन झा,सपन सरकार, बी पी तिवारी, राम गोपाल साहू डी आर साहू एम एल अग्निहोत्री, एम एल पटेल, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख दास, डी के निगम,एल एन विश्वकर्मा, पीसी भाटिया जीपी विश्वकर्मा, आलोक बोस, पूरन लाल झरिया राम सिंह ठाकुर, डी पी यादव, नंद लाल चतुर्वेदी, सुशील कुमार लकड़ा, काजल विश्वास, अनिल शुक्ला, मान सिंह तोमर, जीके यादव, संतोष पवार, कुलदीप डुंगडुंग, हेमराज मालवीय, रमेश रजक, बी एस राजपूत, गोविंद राजपूत, जी एल गरेवाल, कुंवर लाल,राजकुमार नोआ की गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88