डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शाहपुरा में नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बताया गया कि कक्षा आठवीं में प्रवेश कराने के लिए छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता संपन्न हुई, जहां प्रवेश परीक्षा में लगभग 1328 छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए थे। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में 725 बच्चे उपस्थिति रहे तथा 603 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जानकारी में बताया गया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 5 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कन्या हाई सेकेंडरी शाहपुरा, उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुरा, नवीन हायर सेकेंडरी शाहपुरा, बरगांव हायर सेकेंडरी शहपुरा व मॉडल स्कूल शहपुरा में परिक्षा केंद्र बनाया गया था। ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर पीडी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के अधिकतर छात्र-छात्राएं होने के कारण कुछ बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। शहपुरा के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परिक्षा संपन्न हुई, बरगांव हायर सेकेंडरी में एच पी महापात्र उत्कृष्ट में डी डी महता मॉडल स्कूल में वेद प्रकाश साहू, कन्या हायर सेकेंडरी में एस के सोनी, नवीन हायर सेकेंडरी में डी के व्यवहार केंद्राध्यक्ष आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88