जबलपुर-गोंदिया रेलखंड पर मेमू ट्रेन का शुरू हो संचालन – तरुण भनोत

जबलपुर दर्पण। जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज परियोजना को पूरा हुए तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक जनअपेक्षाओं के अनुरूप ट्रेनों का ही संचालन नही किया किया जा रहा है । लगभग 1800 करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना के पूरा होने से बरगी, सुकरीमंगेला, शिकारा और पिंडरई जैसे जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों के बीच काफ़ी उत्साह था, ताकि आज़ादी के बाद पहली बार उनके क्षेत्र में ब्राडगेज रेल सेवा शुरू होने से आवागमन में यात्रा सुविधा के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा थी, किंतु उन जन अपेक्षाओं के विपरीत यात्री सुविधाओं को विस्तार देने के बजाये राजस्व उगाही को ज़्यादा प्राथमिकता दी जा रही हैं और यात्री गाड़ियों के स्थान पर केवल मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं । उक्त आरोप प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विधायक श्री तरुण भनोत द्वारा रेल मंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से की गई हैं ।
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को प्रेषित पत्र के माध्यम से विधायक श्री भनोत ने बताया कि क्षेत्रिय लोगों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार देने की माँग को लेकर गोंदिया एवं बलाघाट में आंदोलन कर चुके है । ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनेकों आश्वासनों के बावजूद अब तक यात्री सुविधा को बढ़ाने की दिशा में अब तक कोई वांछिक कार्यवाही नही की गई हैं । क्षेत्रिय लोगों का कहना हैं कि ब्राडगेज परियोजना के लिए रेल्वे द्वारा नागरिकों के सैकड़ों एकड़ भूमि अधिग्रहीत कर इस परियोजना को बनाया गया हैं, लेकिन उसके बदले में रेल्वे द्वारा जन अपेक्षाओं और सुविधाओं को दरकिनार कर अपने राजस्व उगाही को प्राथमिकता दी जा रही हैं और इससे क्षेत्रीय नागरिकों में रेल प्रशासन और सरकार के ख़िलाफ़ रोष हैं ।
श्री भनोत द्वारा रेल मंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया हैं कि आवागमन को आसान और किफ़ायती रेल सेवा से लोगों को जोड़ने के लिए जबलपुर से गढ़ा, ग्वारीघाट, बरगी, सुकरीमंगेला, घंसौर, शिकारा, पिंडरई, लामता और समनापुर के लिए प्रतिदिन सुबह के समय मेमू ट्रेन का संचालन प्रारम्भ किया जाए ताकि मज़दूर और छोटे व्यापारियों के साथ नौकरियों के लिए आने-जाने वाले लोगों को किफ़ायती रेल सेवा मुहैया कराई जा सके।



