डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

गोंडवाना ने लहराया परचम, भाजपा ने बचाई साख तो कांग्रेस का सफाया

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल गुरुवार को दूसरे चरण में जिले की तीन जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई है। तीन में से दो जनपद पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और एक पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। समनापुर जनपद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार पावन्ति कुशराम ने जीत दर्ज की है। समनापुर जनपद में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी पवंती कुशराम और फूलकली चिचाम को बराबर मत मिले थे, जिसके बाद पर्ची प्रक्रिया से पावंती कुशराम ने जीत दर्ज की है। वहीं करंजिया जनपद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह धुर्वे और बजाग जनपद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित फूलकली मरावी निर्वाचित हुई हैं। इसी तरह करंजिया में कांग्रेस प्रत्याशी एकता मरकाम को मात्र 3 मत मिले हैं। जबकि कुल 13 जनपद सदस्य में से 9 मत चरण सिंह धुर्वे के पक्ष में गई। करंजिया में उपाध्यक्ष पद पर गीता सिंह पट्टा और बजाग में उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम कुशराम निर्विरोध चुने गए है। लेकिन समनापुर में उपाध्यक्ष पद पर दोनो प्रत्याशीयों को बराबर मत प्राप्त होने के बाद टॉस के जरिए नीतू लखन बर्मन ने विजय पाई है। गौरतलब है कि पहले चरण के तहत बुधवार को जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी चार जनपद डिंडोरी, अमरपुर, मेहंदवानी जनपद पंचायतों पर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि मात्र शाहपुरा जनपद पर भाजपा समर्थित निर्वाचित हुई थी। प्राप्त आंकड़ो के मुताबिक जिले की सात जनपद में से पांच पर गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष काबिज होकर अपनी राजनीतिक साख बचाई है। पूरे जिले में कांग्रेस समर्थित कोई भी प्रत्याशी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित नही हुआ है। जबकि जिले की दोनो विधानसभा शहपुरा और डिंडोरी में कांग्रेस के विधायक हैं। जनपद की चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब सभी की निगाहें कल होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन पर लगी हैं। जिला अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस पूर्व जनपद अध्यक्ष बजाग रुदेश परस्ते पर दांव लगा रही है, जीत किसकी होगी इसका फैसला तो चुनाव के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page