पुरानी रंजिश पर 32 वर्षीय युवक पर लाठियो से हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलखेडा थाना अंतर्गत रात में झगड़े में घायल व्यक्ति को इलाज कराने शहपुरा अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुँची पुलिस को करन रजक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हिनौतिया बेलखेड़ा ने बताया कि गांव के पालीवाल मालगुजार के यहां मजदूरी का काम करता है। रात के समय गांव के तिगड्डा में खड़ा था।
तभी गांव का परवेश साहू पुरानी रंजिश को लेकर उससे वाद विवाद करने लगा उसी समय गाव के छोटा बर्मन,श्यामलाल बर्मन उसके पास आये और गाली गलौज करने लगे,उसने गालिया देने से मना किया तो छोटा बर्मन एवं श्यामलाल ने उसे पकड़ लिया और कमल बर्मन ने लाठी से हमलाकर सिर में चोट पहुँचा दी तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



