प्रकृति का संरक्षण ही शिव आराधना : स्वामी नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। चातुर्मास में भगवान आदिदेव भोलेनाथ सृष्टि के संचालन के साथ श्रृंगार करने के लिए भक्तों को प्रेरित करते हैं । शिव के पूजन में प्राकृतिक संसाधनों ही उपयोगी होते हैं । हरित धरा , जल , गो वंश सहित प्रकृति का पूजन अर्चन ही शिव की आराधना है। उक्त उद्गार श्री पारदेश्वर महादेव जी का पूजन अर्चन आरती के पावन अवसर पर श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने श्री नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज जबलपुर तृतीय सोमवार पर श्रावण मास महोत्सव में कहे।
रुद्राभिषेक में स्वामी बालक दास जी महाराज आचार्य अनुपदेव शास्त्री, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है। अभिषेक पूजन आचार्य रामफल शास्त्री , कामता महाराज ,पंडित संजय शास्त्री ,पंडित प्रवीन चतुर्वेदी, प्रियांशु हिमांशु ने संपन्न कराया।



