मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

भाजपा ने कारगिल विजय जुलूस के अवसर पर आयोजित की विचार गोष्ठी और निकाला भव्य मशाल जुलूस

सीधी जबलपुर दर्पण । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी और विशाल और भव्य मसाल जुलूस भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विशाल मसाल जुलूस के पूर्व आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कारगिल विजय की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल विजय जुलूस हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कारगिल की विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय कहानी है। कारगिल विजय जुलूस हमारे सैनिकों के सम्मान में पार्टी द्वारा आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान को सलाम करती है।
‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर मसाल जुलूस के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जांबाज़ जवानों के शौर्य एवं बलिदान को नमन है और देश के महान वीर सैनिकों व उनके परिवारजनों हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि 26 साल पूर्व वर्ष1999 में कारगिल सेक्टर, द्रास सेक्टर, बटालिक सेक्टर और टाइगर हिल पर पाकिस्तान की फौज ने चोरी-छुपे कब्जा करने का नाकाम प्रयास किया था। हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटाकर विजय प्राप्त कर कारगिल पर पुनः तिरंगा लहराया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आज का भारत सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान हुआ है। चाहे पुलवामा हो, उरी हो या पहलगाम की नापाक हरकत हो, हमारी सेना ने पाकिस्तान को तीनों बार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसी की भाषा में जवाब दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, अतुलित बल और शौर्य को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। माँ भारती के अमर सपूतों को हृदय से नमन करता हूँ।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता है। हमारे सैनिकों ने चाहे कारगिल विजय हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर सभी में विश्व में अपने पराक्रम का की मिसाल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अमित छाप छोड़ रहा है।
विचार गोष्ठी को वरिष्ठ समाज सेवी डॉ अनूप मिश्रा, अंजू पाठक, राकेश मौर्य ने भी संबोधित किया। विचार गोष्ठी के पश्चात भव्य और दिव्य मसाल जुलूस भाजपा पार्टी कार्यालय से होते हुए गायत्री मंदिर, गांधी चौक और उसके पश्चात पुनः पार्टी कार्यालय में समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में, वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किए गए। रिमझिम फुहार के बीच शानदार सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस में भाग लिया।
विचार गोष्ठी का संचालन विक्रमादित्य मिश्रा ने किया। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, संदीप शर्मा, सरस्वती बहेलिया, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, विश्व बंधुधर द्विवेदी, रवि केसरी, संजय सिंह चौहान ,डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, नीलम पाण्डेय, ज्योति कुशवाहा, पूजा सिंह कुशराम, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मण्डल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, पुनीत नारायण शुक्ला, संगीता सिंह, संदीप सिंह गहरवार, जितेंद्र तिवारी, कंचन केसरी, अन्नू पाण्डेय, अभय सिंह, अयोध्या द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, आशीष तिवारी, चंदन मिश्रा, पार्षद सुधा देवी कोल, विभा शर्मा, मन्नालाल चौधरी, शिवदान साकेत, विक्रमादित्य मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, राजेश द्विवेदी, श्रवण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88