भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मुफ्ती आजम मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा किया भेंट
जबलपुर दर्पण। भारत देश की आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” का अभियान चलाया जा रहा है जिसमे मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के आव्हान पर देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हर जगह वितरण किया जा रहा है । इसी कड़ी मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जबलपुर अध्यक्ष श्री उवैश अंसारी Uvaish Ansari के नेतृत्व में दिनांक 12 अगस्त 2022 को मुफ्ती आजम मध्यप्रदेश मौलाना हामिद रजा सिद्दीकी साहब से मिलकर इस अभियान के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने शहर के सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है की केंद्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले ।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष उवैश अंसारी ने मौलाना साहब को तिरंगा भेंट किया।
इस अवसर पर अकील अहमद, यूसुफ खान,आमिर खान,मोहम्मद रजा,मोहम्मद असफाक, माहिर खान,लाला मिस्त्री,मोहम्मद असलम,वसीम अंसारी,मोहम्मद दानिश,शहजाद शाह,मोहम्मद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



