श्रीराम चंद्र वेद वेदांग विद्धयापीठ संस्कृत विद्यालय में संस्कृत सप्ताह संपन्न
जबलपुर दर्पण। पूज्य श्री नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंहदास
महाराज के पावन संरक्षण में संचालित श्रीरामचन्द्र वेद वेदाङ्ग संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य रामफल शुक्ल ने बताया कि महर्षि पतंजलि संस्थान के तत्वावधान में आयोजित “संस्कृत सप्ताह ” का उद्देश्य है कि संस्कृत भाषा की रक्षा हो लोग इस देवभाषा संस्कृत को ज्यादा से ज्यादा पढ़े, लिखे ,समझें तथा एक दूसरों को इस भाषा की लोकप्रियता से अवगत करायें। संस्कृत भाषा सम्पूर्ण भाषाओं की जननी कही जाती है। क्योंकि हमारे समस्त धर्म ,ग्रन्थ ,वेद, पुराण, उपनिषद आदि सभी संस्कृत में ही उपलब्ध है, बिना संस्कृत ज्ञान के इन दुर्लभ ग्रन्थों में निहित हमारे जीवन को नूतन दिशा प्रदान करने वाला तथा प्रेरणा प्रदान करने वाला ज्ञान असंभव है। अत: हम सबका परम कर्तव्य है कि इस संस्कृत भाषा का ज्ञान अर्जित कर इसकी रक्षा करें। तथा जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करें।श्रावणी उपाकर्म आचार्य वृन्दो का महापर्व है। दस विधि स्नान से आत्मा की शुद्धि होती है। देव भाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए अरुणेश कृष्ण शास्त्री, जितेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी ,संजय शास्त्री का सहयोग प्राप्त हुआ।



