खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रोजगार की जगह स्वयं का व्यवसाय स्थापित करें और रोजगार देने वाले बनेंः सांसद

रोजगार मेले का होटल कल्चुरी आयोजनः जिला स्तरीय रोजगार दिवस में हितग्राहियों को 277.16 करोड़ रुपए का किया ऋण स्वीकृत

जबलपुर दर्पण। प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस के अवसर पर जबलपुर में जिला स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित होटल कल्चुरी रेसीडेंसी के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राकेश सिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेन्द्र शर्मा अध्यक्ष कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी., जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विनीत रजक व लीड बैंक मैनेजर सहित स्वरोजगार ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि पहले रोजगार की स्थितियों की याद करते हैं तो देश में एक ही बात होती थी जिसमें सरकारी नौकरी मिलना प्रमुख होता था। यही रोजगार का पहला और अंतिम लक्ष्य माना जाता था। किन्तु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से आव्हान किया कि हम रोजगार बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उसके बाद स्वरोजगार की अलग-अलग योजनायें युवाओं के लिए प्रारंभ की गई। उसी का सुखद परिणाम है कि बड़ी संख्या में देश के उद्यमियों और युवाओं ने देश के भीतर व दुनिया में अपना परचम लहराया।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ से युवाओं के स्वरोजगार के लिए प्रयास किये। इसके लिए उन्होंने स्वरोजगार मेला व दिवस की परिकल्पना की। जिसमें एक जगह लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए स्वरोजगार का मंच मिल सके। इसी तारतम्य में 277.16 करोड़ रुपए का 39 हजार हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण की स्वीकृति एवं वितरित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम को अपने संबोधन में विधायक अजय विश्नोई ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे रोजगार की जगह स्वयं का व्यवसाय स्थापित करें और रोजगार देने वाले बनें। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नियमित रूप से स्वरोजगार मेला आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें बैंक व विभाग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो छोटे ऋण हैं उनका एनपीए का प्रतिशत कम है इसलिए युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे आयें और स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सशक्त हों। पशुपालन विभाग के पशुपालकों को केसीसी के पशुपालन प्रयोजन हेतु बैंक ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें विकासखंड पाटन के अंतर्गत पशुचिकित्सालय कैमोरी एवं बोरिया के पशुपालकों में दीपक दुबे, राममिलन, रमेश प्रधान एवं गुडडू पटेल को कुल चार लाख नब्बे हजार रुपए की राशि का किसान केडिट कार्ड का लाभ मिला।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग विनीत कुमार रजक, उपसंचालक रोजगार श्री मरकाम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उमेन्द्र सिंह, नगर निगम की सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमति श्वेता मेहतो एवं अन्य विभागों एवं बैंकों के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जिले के हितग्राही उपस्थित भी रहे। मंच से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 32 हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एसके बाजपेई, डॉ. ज्योति तिवारी,डॉ मनोज वैश्य, डॉ सौरभ गुप्ता, डॉ ज्योति कुरील, डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रतीक नामदेव, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88