डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

टूटे फूटे पाइपो से कर दिया गया पुलिया निर्माण ख़बरें प्रकासन के बाद भी ढ़ीले पड़े अधिकारी

जबलपुर दर्पण बजाग। मनरेगा मद से पुलिया बनाने के पाइप डाला गया जो कि फूटी पाइप थी उसे ही डाल कर लिए कई लाखों रुपए के निमार्ण कार्य को अंजाम दे दिया गया ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच सचिव पुलिया बनवाने में लापरवाही करते हुए फूटे हुए पाईप डालकर लीपापोती करने में लगे थे। पूरी तरह से घटिया निर्माण किया जा रहा था और निर्माण कार्य का निरीक्षण भी विभाग के तकनीकी अमले द्वारा नहीं किया गया था जब खबरों का प्रकाशन किया गया तो अधिकारियों ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है जांच की जाएंगी कह कर ठंडे पड़े रहे।
गौरतलब है कि इसी तरह की मनमानी पूर्वक और घटिया कार्य जनपद की कई पंचायतों में चल रहे है। आमजन और मीडिया की जानकारी पर दिखावटी कार्यवाही की जाती है पर लापरवाही करने वाले सरपंच सचिव पर आगे क्या कार्यवाही होगी इसका क्षेत्रवासियों को इंतजार बना ही रहता है और सांठ-गांठ से ठेकेदार सफल हो जाते हैं।

अधिकारियों की लापरवाही उजागर अब प्रश्न यह भी उठता है कि जब उक्त कार्य आधे से भी अधिक किया जा चुका है तब तक उपयंत्री और एसडीओ ने कार्य का निरीक्षण किया क्यों नहीं जबकि उक्त कार्य में टूटी फूटी पाइप डाल दिया गया जब खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो संबंधित ठेकेदार ने लीपापोती करने में जुट गए और फूटी पाइप में मसाला भरने का काम शुरू कर दिया गया उसके बाद भी अधिकारियों का कोई अमला मौके पर नहीं आया।

मामले की जानकारी मीडिया के द्वारा संबंधित अधिकारियों को लगातार दिया जिसके बाद भी हफ्तों हफ्तों बित जाने के बाद भी अधिकारियों ने घटिया तरीके से चल रहे पुलिया के निर्माण कार्य का पंचनामा तैयार कर जनपद में बैठे अधिकारी को नहीं दिया इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से जनपद में बैठे अधिकारी का ढीलापन सामने आ रहा है और गहरी नींद से जाग नहीं रहे जिसका फायदा ठेकेदार उठा रहें हैं और लगातार मनमर्जी निर्माण कार्य को अंजाम दे कर सफल हो रहें हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88