शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला सगोड़ी में मनाया गया साक्षरता दिवस

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –आज शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला सगोड़ी मैं साक्षरता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के साथ मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली गई और घर-घर जाकर सभी बच्चों के माता-पिता से अपील की गई कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें और खूब नारे लगाए गए पड़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत जिसमें सरपंच दीपक साहू द्वारा सभी बच्चों को साक्षरता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें सबको एक-एक वृक्ष भेंट किए गए कार्यक्रम में शिक्षक महोदय और मैडम ने गीत के माध्यम से साक्षरता दिवस के बारे में बताया कार्यक्रम में विद्या चौरसिया शिक्षिका प्रिंसिपल से सगोड़ी बीना चौरसिया अखिलेश माझी माधुरी उपाध्याय और ग्राम पंचायत सगोड़ी के सरपंच दीपक साहू और ग्रामवासी उपस्थित हुए



