मकान के बटवारे को लेकर भाईयों ने की आपस मे मारपीट

जबलपुर दर्पण नप्र। राजू प्रजापति बधैया मोहल्ला ने गोहलपुर थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसका पूर्व में उसके बड़े भाई कुंदन प्रजापित एंव दिनेश प्रजापति से मकान के हिस्से बटवारे को लेकर विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट उसने थाने मेें की थी उसी बात को लेकर 11 रात में कुंदन प्रजापति एवं दिनेश प्रजापति दोनों गाली गलौज करने लगे,उसने गालियां देने से मना किया तो दोनो ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर रोड पर पटक दिया जिससे उसके सिर हाथ पैर में चोटें आईं हैं मारपीट कर दोनों जान से मारने की धमकी दिये। वहीं अनिकेत प्रजापति उम्र 17 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा कुंदन प्रजापति एंव दिनेश प्रजापति का छोटे चाचा राजू प्रजापति से मकान के हिस्से बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है इसी बात पर छोटे चाचा राजू प्रजापति आय और कुंदन प्रजापति एवं दिनेश प्रजापति के साथ गाली गलौज करने लगे,उसने गालियां देने से मना किया तो राजू प्रजापति ने हाथ मुक्कों से मारपीट की जिससे उसे सिर में चोट आयी बीच बचाव करने प्रिंस प्रजापति आया तो प्रिंस के साथ भी मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया। दोनों पक्षों की रिपेार्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


