जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन जनपद में समितियों का हुआ निर्वाचन,सत्ता पक्ष की कठपुतली बने पीठासीन अधिकारी

सत्ता पक्ष के नेताओं को भेजी वॉट्स से बेलेट पेपर की तस्वीर

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की संवेदनशील जनपद पंचायत पाटन हमेशा ही विवादो में रही है। कल हुए जनपद की समितियों के निर्वाचन में जिस तरह से सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पीठासीन अधिकारी,एवं एसडीएम साहिद खान के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर निर्वाचन कराया गया है इससे प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। एसडीएम द्वारा सत्ता पक्ष के कद्दावर नेता को खुश करने के लिए निर्वाचन के दौरान सदस्यों पर प्रशानिक दबाव बनाकर वोटिंग कराई गई इसके साथ ही वोट करते समय तस्वीर खींचकर सत्ता पक्ष के नेता को व्हाट्स पर भेजी गई। जब इसकी शिकायत जनपद सदस्यो ने करनी चाही तो एसडीएम ने इनकी एक नही सुनी और इन सभी सदस्यों को धमकाया अगर आवाज उठाई तो देख लिया जाएगा। जब इस संबंध में एसडीएम साहिद खान से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास किसी भी सदस्य ने कोई शिकायत नही की है यदि शिकायत आती है तो में दिखवाता हूं। अब सवाल यह उठता है कि वोटिंग करते हुए आखिर यह तस्वीर किसके लिए खींची गई होगी और निर्वाचन कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नही होती है। फिर बेलेट पेपर की तस्वीर कैसे बाहर आ गई, इस खेल का मास्टरमाइंड कौन व्यक्ति है जो दूर बैठकर अपनी उंगली पर प्रशासन को नचा रहा है उसकी पहचान कर सबके सामने लाना बहुत आवश्यक हो गया है। पाटन एसडीएम साहिद खान भले ही सत्ता पक्ष के नेताओं को खुश करने में जरूर कामयाब हो गए और समितियों का निर्वाचन में विजय उनके द्वारा बताए गए सदस्यो को करवाने में भी सफल हो गए है। इसका जवाब पाटन विधान सभा की जनता जरूर देगी। क्योंकि विधान सभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। पाटन जनपद पंचायत की स्थायी समितियों के हुए निर्वाचन में विजय हुए जनपद सदस्य के मिले प्रभार कृषि समिति :- अंशु सिंह खजरी दोनी पाटन, नवीन पटैल कैथरा पाटन, बब्लू गंजखमरिया पाटन, श्रीमती मिथला बाई बरौदा छेडी पाटन, श्रीमती शोभा अखिलेश सकरा पाटन, शिक्षा समिति :- श्रीमती प्रिया नितिन दुबे नुनसर पाटन, श्रीमती मिथला बाई बरौदा छेडी पाटन, श्रीमती रुकमणी दुबे काटी पाटन, हाकम सिंह गब्बू पौड़ी राजघाट संचार तथा संकर्म समिति :- अंशु सिंह खजरी दोनी पाटन, नवीन पटैल कैथरा पाटन, श्रीमती मीना गौड़ गंजखमरिया पाटन, श्रीमती रुकमणी दुबे काटी पाटन, राकेश यादव बेनीखेड़ा पाटन, सहकारिता और उद्योग समिति :- रामकृष्ण यादव गोपपुर पाटन, हाकम सिंह गब्बू पौड़ी राजघाट कटंगी, संजय सिंह संजू ग्वारी पाटन, अंशु सिंह खजरी दोनी पाटन, श्रीमती प्रिया नितिन दुबे नुनसर पाटन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति:- संजय सिंह संजू ग्वारी पाटन, श्रीमती प्रिया नितिन दुबे, नुनसर पाटन, श्रीमती मीना गौड़ गंजखमरिया पाटन, श्रीमती शोभा अखलेश थाना पाटन, श्रीमती रुकमणी दुबे, काटी पाटन, वन समिति :- नवीन पटेल कैथरा पाटन, रामकृष्ण यादव गोपपुर पाटन,
संजय सिंह संजू ग्वारी पाटन, हाकम सिंह गब्बू पौड़ी राजघाट कटंगी, बब्लू,गंजखमरिया, जैव विविधता प्रबंधन समिति :-
रामकृष्ण यादव गोपपुर पाटन, श्रीमती शोभा अखिलेश थाना पाटन, मीना गौंड गंज खमरिया पाटन , श्रीमती मिथला बाई बरोदा छेडी पाटन, बब्लू कटरा बेलखेडा पाटन विजय रहे। समितियों के निर्वाचन के दौरान सदस्यों के समर्थकों ने मिठाई खिला कर बधाई दी।

पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्वाचन के बेलेट पेपर की तस्वीर सत्ता पक्ष के नेताओं को व्हाट्स पर भेजी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88